Free Content

UPSC CSE Mains 2021 Result is out Now !! and all other information

UPSC CSE Mains 2021 Result

UPSC CSE Mains 2021 Result and Information.

Result is Out now  Full result here / पूरा रिज़ल्ट यहाँ पढ़ें 

Dear aspirants,

आशा है कि आप सभी स्वस्थ हैं, और आपके आस-पड़ोस में भी सभी कुछ सही चल रहा है। आप सभी लोग COVID19 (ओमीक्रॉन) से बचने के लिए कोविड अनुरूप दिशा-निर्देशों का समुचित पालन  कर रहे हैं।   

जैसा कि आपको मालूम है की संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission, New Delhi) द्वारा गत वर्ष (2021) आयोजित “लोक सेवा परीक्षा” (Civil Services Examination 2021) का मुख्य चरण पूरा हो चुका है और परिणामों की घोषणा की जाना बाकी है। UPSC CSE Mains 2021 Result

UPDATE_15-03-2022: UPSC Delhi, Notification Click here

आज दिनाँक 15-03-2022 को संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली (Union Public Service Commission, New Delhi) द्वारा सूचित किया गया है, कि व्यक्तित्व परीक्षण (personality test) चरण के लिए परिणाम मार्च 2022 के 4 वें सप्ताह में जारी किया जाएगा। इस के साथ ही सभी सफल अभ्यर्थियों के लिए DAF-2 का online link भी उसके साथ ही सूचित कर दिया जाएगा। 
अप्रैल, 2022 के प्रथम सप्ताह से ही व्यक्तित्व परीक्षण (personality test) चरण के लिए अभ्यर्थियों को बुलाना शुरू कर दिया जाएगा। 

aspirants, आप अपनी पूरी तैयारी कर के रखिए अर्थात, निम्नलिखित काम अभी कर लीजिए:

1. प्रपत्रों के मूल प्रति को किसी राजपत्रित अधिकारी से तुरंत ही attest करवा लीजिए

1.1 दसवीं से लेकर स्नातक/ परा स्नातक तक के सभी अंक प्रमाण पत्र

1.2 यदि आप MBBS का course कर रहे हैं तो इसके पूरा होने का मूल प्रमाण पत्र

1.3 यदि आप सेना के भूतपूर्व सैनिक हैं तो “भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र।”

1.4 जाति प्रमाण पत्र/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र/ PwBD का प्रमाण पत्र

1.5 हाल ही में खिंचवाए गए पासपोर्ट आकार (4 x 5 cm) के 2 फोटो अवश्य ही ले जाना है, और 4 फ़ोटो आप मेडिकल चरण के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। ध्यान रहे सभी फोटो 1 जनवरी 2022  से पहले का नहीं होना चाहिए।

1.6 इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा के दौरान दिए गए पहचान पत्र संख्या की मूलप्रति (जेरोक्स) भी attest करवाना आवश्यक है।

2. साक्षात्कार के लिए आप अभी से जरूरी तैयारी करना शुरू कर दीजिए।

2.1 सुबह उठकर ध्यान/ योगाभ्यास/ aerobics कीजिए।

2.2 सावधानी के तौर पर घर का बना खाना खाइए, और

2.3 सकारात्मक एवं प्रसन्नचित रहने का हरसंभव प्रयत्न कीजिए।

 

इसके साथ साथ “लोक सेवा परीक्षा 2022” (Civil Services Examination 2021 notification)के लिए भी विज्ञापन जारी किया जा चुका है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22-02-2022; 6 बजे साँयकाल तक है।

खैर आज की post में हम बात करने वाले हैं संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा परिणामों के बारे में। जैसे कि:- 

– लोक सेवा (प्रधान) परीक्षा के बाद आपको क्या करना चाहिए?

– इंटरव्यू या व्यक्तित्व परीक्षण (personality test) चरण के लिए तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?

– DAF-II भरते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

– Reserve list से क्या अभिप्राय है?

– Reserve list वाले अभ्यर्थियों का परिणाम कब जारी होता है?

– अगर कोई उम्मीदवार वर्तमान में प्राप्त रैंक या आवंटित सर्विस से संतुष्ट नहीं है, तो वह क्या कर सकता है?

 

UPSC CSE Mains 2021 Result

UPSC CSE Mains 2021 Result

लोक सेवाओं (प्रधान) परीक्षा पूर्ण होने के पश्चात आपको क्या करना चाहिए?UPSC CSE Mains 2021 Result

लोक सेवा (प्रधान) परीक्षा  के होने के बाद एक अभ्यर्थी को आवश्यकतानुसार विश्राम के बाद साक्षात्कार चरण के लिए तैयारी करना शुरू कर देना चाहिए। हालाँकि, अभी परिणाम नहीं घोषित किया गया है, किन्तु यदि आप अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं तो आपको आयोग द्वारा विस्तृत आवेदन प्रपत्र-२ (DAF-II) को भरने के लिए सूचना प्राप्त होने से पहले ही निम्नलिखित कार्य करना चाहिए।

नोटिफिकेशन को पढ़ना: लोक सेवा परीक्षा 2021 के नोटिफिकेशन में दी गई सभी सेवाओं की जानकारी लेनी चाहिए।

2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न सेवाओं व् पदों की सूची (अंग्रेज़ी)

UPSC Civil Service Examination (2022) के विज्ञापन के अनुसार विभिन्न सेवाओं व् पदों की सूची (अंग्रेजी)

विभिन्न सेवाओं व् पदों की सूची

2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न सेवाओं व् पदों की सूची (हिंदी)

UPSC Civil Service Examination (2022) के विज्ञापन के अनुसार विभिन्न सेवाओं व् पदों की सूची (हिन्दी)

2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न सेवाओं व् पदों की सूची

सेवाओं की जानकारी से आपको किसी सेवा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य की रूपरेखा स्पष्ट होती है और साथ ही साथ उससे जुड़े हुए पदोन्नति और भत्तों की भी जानकारी मिलती है।

जब आपके पास ये जानकारी उपलब्ध होती है तभी आप DAF-II में सेवाओं को उचित क्रम में रखने में सफल होते हैं तथा interview के दौरान सेवा-संबंधित प्रश्नों के उतर अपेक्षित रूप से दे पाते हैं। UPSC CSE Mains 2021 Result

जानकारी के अभाव आप नकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं जो कि आपके सेवा के लिए अनुशंसित (recommend) किए जाने के अवसरों को घटाता है।

साक्षात्कार (interview) या व्यक्तित्व परीक्षण (personality test) चरण के लिए तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?

उपरोक्त जानकारी के अनुसार साक्षात्कार की तैयारी प्रधान परीक्षा के पश्चात ही शुरू की जा सकती है।  Interview की तैयारी के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थानों की सहायता ली जा सकती है, अन्यथा आप अपने मित्रों या सहपाठियों के सहयोग से भी तैयारी कर सकते हैं बशर्ते आप धौलपुर हाउस वाले वातावरण को स्थापित करें।

Mock Interview Video

DAF-II भरते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

नोटिफिकेशन में दी गई सभी सेवाओं की जानकारी निम्नलिखित बिंदुओं आधार पर एकत्रित कीजिए। जैसे कि:

  • सेवाओं का वरीयता क्रम तय कीजिए:-
    • कार्यक्षेत्र
    • पदोन्नति
    • वेतनमान
    • सुविधाएँ व भत्ते, इत्यादि।
  • इसके बाद ऑनलाइन विस्तृत आवेदन प्रपत्र-२ पर जाइए लॉगइन (login) कीजिए – और तय किये  क्रमानुसार आप सेवाओं के क्रम को भरिये।
  • किसी भी सेवा को नजरअंदाज नहीं करिये, अधिकतम सेवाओं को भरना चाहिए। 
  • सभी सर्टीफिकेटस को वास्तविक scanner के द्वारा ही scan कीजिये। मोबाईल फ़ोन से scan करने से बचें। इससे scan हुए प्रपत्र में गुणवता संबंधी त्रुटि हो सकती है। क्योंकि इन online प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को computer software (Artificial Intelligence) द्वारा जाँचा जाता है, इसलिए अगर documents में जरा भी कोई कमी होगी तो आपके आवेदन पत्र के रद्द हो जाने की प्रबल संभावना है। 

How to fill UPSC form correctly?

Reserve list से क्या अभिप्राय है? UPSC CSE Mains 2021 Result

आरक्षित सूची (Reserve list) में उन अभ्यर्थियों को चुना जाता है जो कि संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission, New Delhi) द्वारा जारी की गई प्रथम सूची में जगह नहीं बना पाते हैं। 

इस सूची में प्रथम सूची में जो जितने भी खाली पद/ जगह रह जाते हैं उन पर (उतनी संख्या में) भर्ती किए जाने के लिए सामान्य या अनारक्षित तथा आरक्षित दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों को रखा जाता है। 

प्रथम सूची की चुनाव प्रक्रिया: इस सूची के लिए संघ लोक सेवा आयोग जितनी खाली जगहों (vacancies) की सूची सरकार से मिली होती है उस से थोड़े कम अभ्यर्थियों की सूची (सामान्य मेरिट लिस्ट) बनाता है; चुनता है। उसके बाद ये सूची संबंधित काडर को भेज दी जाती है। यहाँ पर कुछ अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) या/ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के ऐसे अभ्यर्थी होते हैं जो कि किसी भी प्रकार के आरक्षण का लाभ लिए बिना ही सफल होते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य मेरिट लिस्ट में ही जगह दी जाती है। 

साथ ही साथ संघ लोक सेवा आयोग एक पूरक सूची (supplementary list) बनाता है, जो कि अभी भी पूर्णतया गोपनीय रहती है।

बापिस से प्रथम सूची की तरफ चलते हैं, क्योंकि अभी यहाँ प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। अगर आरक्षित जाति के अभ्यर्थी को उसकी रैंक के आधार पर पसंद की उच्च वरीयता वाली सेवा आवंटित होती है तब तो ठीक है, नहीं तो उस अभ्यर्थी की यदि रैंक (300+) उच्च वरीयता वाली सेवा से ज्यादा होती है तो  (जो कि बिना किसी आरक्षण के लाभ सफल हुआ है) उसके पास अवसर होता है कि वो आरक्षण का लाभ ले कर अपनी पसंद की सर्विस में जा सके, या वो उस रैंक पर मिलने वाली सर्विस को ही join करे।

यही प्रमुख कारण है कि पूरक सूची की घोषणा प्रथम मेरिट सूची के छ: माह बाद की जाती है। यहाँ पर एक आरक्षित जाति के अभयर्थी को मिलने वाले लाभ निम्नलिखित होते हैं – 

  • आयु सीमा में छूट 
  • परीक्षा में बैठने के मौकों में लाभ, इत्यादि। 

यदि ऐसा अभ्यर्थी आरक्षण लाभ ले लेता है तो सामान्य या मुख्य मेरिट लिस्ट/ प्रथम सूची में एक स्थान रिक्त हो जाता है, और इस रिक्ति को भरने के लिए आरक्षित सूची से अनुशंसित किए गए एक सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी को सर्विस आवंटित कर दी जाती है।

Full information of UPSC IAS Exam: Best Blog

Reserve list वाले अभ्यर्थियों का परिणाम कब जारी होता है? UPSC CSE Mains 2021 Result

आरक्षित सूची/ रिजर्व लिस्ट (supplementary list) परिणामों की पहली लिस्ट या मुख्य लिस्ट के जारी होने 4-6 माह के बाद घोषित की जाती है। 

अगर कोई उम्मीदवार वर्तमान में प्राप्त रैंक या आवंटित सर्विस से संतुष्ट नहीं है, तो वह क्या कर सकता है?

Free UPSC Material here

ऐसे अभ्यर्थी या तो आवंटित सर्विस से जुड़ सकते हैं और उसमें रहते हुए अगले वर्ष की परीक्षा की तैयारी जारी रख सकते हैं । या फिर वो मिल रही सर्विस को त्याग कर घर पर रहते हुए अगले प्रयास के लिए तैयार हो सकते हैं। 

जो अभ्यर्थी सेवा से जुड़ जाते हैं वो अपने अगले प्रयास में पसंदीदा सर्विस प्राप्त करने के पश्चात वर्तमान सेवा से त्यागपत्र देकर नई सर्विस को join कर सकते हैं। 

आशा है आपको यह पोस्ट पसंद आई है। अभी अगर आपके कोई सवाल या तैयारी से रिलेटेड कोई दुविधा है तो कृपया comment box में अवगत कराइए। 

Can you become IAS Quiz