Free Content

IAS Probation LBSNAA I Important UPSC Terms I Do you get paid in Training period IAS 2022 ?

IAS Probation LBSNAA I Important UPSC Terms I Do you get paid in Training period IAS 2022 ?

IAS Probation 2022, appointment,  training ,suspension these Important UPSC Terms every Aspirant must know

Term: Probation

प्रशासनिक अधिकारी (IAS/IPS/IPS Officer) का परिवीक्षा (Probation) काल क्या होता है?

परिवीक्षा या Probation वो काल होता है, जब केंद्र सरकार (राज्य सरकार से discussion कर के) All India Services Act, 1951 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक अभ्यर्थी या चयनित Officer Training  या Promotion के लिए eligible state services के अधिकारी को अनिवार्य training के लिए तय किये समयावधि के लिए service के लिए भर्ती करती है। इस समयावधि में कोई भी चयनित probationer को foundation course में सफल होना, और साथ ही साथ field training करना अनिवार्य होता है। इस अवधि के दौरान भी एक परिवीक्षक अपने खराब आचरण या आचार संहिता का पालन ना करने पर दंड का भी भागी हो सकता है। दंडस्वरूप उसको परिवीक्षा से निलंबित किया जा सकता है, या फिर उसको service के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

IAS Probation LBSNAA I Important UPSC Terms I Do you get paid in Training period IAS 2022 ?

IAS Probation LBSNAA I Important UPSC Terms I Do you get paid in Training period IAS 2022 ?

Probation पर service का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है? IAS Probation

इस अवधि के दौरान चयनित OT के दिए गए cadre में कार्य-प्रदशर्न का निरीक्षण किया जाता है। इस कार्य-प्रदशर्न के आधार पर “Probation पर सर्विस की समयावधि” 1 वर्ष होती है। हालाँकि इसको निम्नलिखित आधार वर्गीकृत कर सकते हैं –

  • Promotion के लिए योग्य state civil service officer
  • प्रतियोगी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी।

Full Information on UPSC IAs Exam

Promotion के लिए योग्य state civil service officer (IAS Probation)

इन योग्य अधिकारियों के लिए probation duration लगभग 1 से 2 वर्ष और उससे ज्यादा का भी हो सकता है।

  • 1 वर्ष से कम या पूरे 1 वर्ष परिवीक्षा अवधि :कुछ विशेष परिस्तिथियों में, केंद्र सरकार UPSC की सलाह पर चयनित अधिकारी के कार्य-प्रदर्शन के आधार पर 1 वर्ष  से कम अवधि के लिए Probation पर नियुक्त कर सकती है, अन्यथा 1 वर्ष का परिवीक्षा कार्यकाल। 
  • 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि: किसी भी चयनित अधिकारी के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम (foundation course) पूर्ण करना आवश्यक है और इसके सम्बंधित परीक्षा में सफल होने के लिए अधिकतम 6 attempts दिए जाते हैं, ऐसे प्रोबेशनर्स को 2 वर्ष से ज्यादा का Probation period नहीं हो सकता है। अगर अधिकारी निर्धारित प्रयासों में भी परीक्षा में सफल नहीं होता है तो ऐसे अधिकारी को पदोन्नति वाली service के लिए अयोग्य (disqualified) घोषित किया जा सकता है। हालाँकि वो probationer अपने आखिरी पद पर सेवाएं देना जारी रखता है। 
  • 2 वर्ष से ज्यादा की परिवीक्षा अवधि: यदि कोई चयनित officer या probationer निम्नलिखित में कोई एक हो तो  केन्द्रीय सरकार के निर्णयानुसार ये 2 वर्ष से ज्यादा का होता है –

(a) यदि probationer निलंबन के अंतर्गत है;

(b) यदि probationer के विरूद्ध charge sheet जारी की गयी है;

(c) यदि probationer के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही (disciplinary proceedings) बाकी है; या 

(d) यदि probationer के विरूद्ध के खिलाफ आपराधिक आरोप (criminal charge) का मुकदमा चल रहा है।

प्रतियोगी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी या OT IAS Probation

  • ऐसे probationers या OT (Officer Trainee) की अवधि 1 वर्ष होता है।
  • इनको भी foundation course को सफलता पूर्वक पूर्ण करना होता है। 
  • इन Probationers को सम्पूर्ण probation period के दौरान भी अनुशासन और आचरण का विशेष ध्यान रखना होता है। इसके ना होने पर सम्बंधित OT service के लिए अयोग्य भी घोषित किया जा सकता है।

क्या Probation period में भी किसी OT को वेतन एवं भत्ते मिलते हैं? IAS Probation How to fill IAS Form ?

  • Probation period के दौरान प्रतियोगी परीक्षा में चयनित OT को junior time scale service के first year में मिलता है, और परिवीक्षा के दूसरे चरण में भी junior time scale ही मिलता है।
  • जिन OT(s) को पदोन्नति के लिए चयनित किया जाता है, और किसी तरह का suspension order को सर्व ना कर रहा हो तो, वो ऐसे OT अपनी permanent post की सैलरी लेते हैं, जो की junior time scale से ज्यादा हो सकती है। 

क्या एक OT(s) किसी तरह के भत्ते के लिए उत्तरदायी होता है? IAS Probation

साथ -साथ उसको academy पर training के दौरान, या posting होने की दशा में Travelling Allowance (TA) भी मिलता है, लेकिन किसी भी तरह से Daily Allowance (DA) नहीं दिया जाता है। विवाहित होने की दशा में उसके और परिवार के लिए railway के first class तक का किराया मिलता है। 

एक प्रोबेशनर training की stages के अनुसार salary increments भी प्राप्त करता है।

एक Officer Trainee कब पूर्णकालिक (Permanent) IAS बनता है?

जब एक OT (Officer Trainee) Probation कार्यकाल को पूर्ण करता है, और साथ ही साथ वह केंद्र सरकार के मानकों पर खरा भी उतरता है, तब ही उसको service के लिए योग्य (या अयोग्य (Qualified/ Disqualified)) घोषित किया जाता है, अर्थात service में पूर्णकालिक रूप से नियुक्त किया जाता है। 

Can you become IAs Quiz?

100 Prelims GS Questions and Answers