News-Views

NIPUN Bharat Full Form and Benefits I बच्चों का बड़ा फायदा इस तरह

NIPUN Bharat Full Form and Benefits I बच्चों का बड़ा फायदा इस तरह

NIPUN Bharat Full Form क्या है और इसके फायदे क्या हैं I UPSC IAS के लिए ये हो सकता है important टॉपिक.

NIPUN भारत योजना: निपुण भारत का सपना, सब बच्चे समझें भाषा और गणना

कभी-कभी हमे सुनने में आता है कि किसी बच्चे को स्कूल में पढ़ाई लिखाई समझ नहीं आती है। तो अगर बच्चे के parents उसकी पढ़ाई का खर्चा निकाल पाने में सक्षम हैं तो वो उसकी tution लगवा देते हैं, और बच्चा पढ़ाई करता रहता है – इसी तरह बच्चा आगे भी पढ़ाई करता है। 

लेकिन उन परिस्तिथियों में क्या – जब उस बच्चे के parents उसकी primary education का ही खर्चा मुश्किल से कर पाते हों? ऐसे हालातों में वो बच्चा स्कूल जाना ही बंद कर देता है। और यदि वो बच्चा पढ़ाई को किसी तरह चालू भी रखता है तो भी वो उसको सही तरह से सीख नहीं पाता है।

NIPUN भारत योजना या NIPUN भारत पहल ऐसे ही बच्चों को ध्यान में रख के तैयार की गई है जो primary शिक्षा को समुचित रूप से सीख नहीं पाते हैं।

इस post में NIPUN भारत योजना के संबंध में निम्नलिखित बिंदुओं पर बात करने वाले हैं। 

  • NIPUN भारत योजना की FULL FORM
  • NIPUN भारत अभियान का punch line (anthem) 
  • NIPUN भारत योजना से परिचय व उद्देश्य
  • NIPUN भारत योजना/ अभियान (initiative) की शुरुआत
  • NIPUN भारत अभियान का कार्यान्वयन (implementation)
  • NIPUN भारत अभियान के परिकल्पित प्रभाव/ लाभ
NIPUN Bharat Full Form and Benefits I बच्चों का बड़ा फायदा इस तरह

NIPUN Bharat Full Form and Benefits I बच्चों का बड़ा फायदा इस तरह

NIPUN भारत योजना की FULL FORM (NIPUN Bharat full form)

National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy

NIPUN भारत अभियान की punch line (Anthem song)

निपुण भारत का सपना, 

सब बच्चे समझें भाषा और गणना

NIPUN भारत योजना से परिचय व उद्देश्य ( Introduction and Goal of NIPUN bharat & NIPUN Bharat Full Form)

NIPUN भारत अभियान के अंतर्गत 3री कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा ग्रहण करना आसान हो, और उनको भाषाई ज्ञान (पढ़ना, लिखना, सही उच्चारण) और आधारभूत गणितीय ज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy) अच्छा हो।

NIPUN भारत योजना सन 2026-2027 तक न्यूनतम तीसरी कक्षा और अधिकतम पाँचवी कक्षा में पढ़ने वाले सभी बच्चों को आधारभूत अक्षर-ज्ञान और अंको के ज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy, (FLN)) से भली-भांति परिचित करवाने के ऊपर केंद्रित है

दूसरे शब्दों में शिक्षा मंत्रालय में का प्रयास ये है कि, सन 2026-2027 तक भारतीय बच्चों को स्कूलों में इस तरह से पढ़ाया जाए, कि वो तीसरी कक्षा तक (और पाँचवी कक्षा के बाद नहीं) पूरी तरह से पढ़ना-लिखना सीख सकें,और साथ ही साथ वो आधारभूत गणित (mathematics) के प्रश्नों/ या जोड़ना-घटाना इत्यादि जैसे काम खुद से करने में सक्षम बनें। (NIPUN Bharat Full Form is mentioned above)

जब एक बच्चा आधारभूत अक्षर-ज्ञान और अंको के ज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy) से भली-भाँति परिचित होता है तो उसके लिए आगे की शिक्षा का मार्ग अपेक्षाकृत आसान हो जाता है।

इसके साथ साथ NIPUN भारत initiative में निम्नलिखित बिंदुओं पर भी ध्यानकेंद्रित किया जाएगा। 

  • बच्चे द्वारा primary शिक्षा के दिनों में ही “स्कूल जाना बंद कर देना/ स्कूल छोड़ देना”  नियंत्रित करना;
  • अध्यापकों की क्षमता का विकास करना (Teacher Capacity building) –  NCERT द्वारा बनाये गए NISHTHA कार्यक्रम से शिक्षकों का समग्र विकास किया जाना;
  • उच्च गुणवत्ता और विविधतापूर्ण (high quality & diversified) विद्यार्थी और अध्यापको के सीखने व सिखाने के resources को तैयार करना – class  में बच्चों को खिलौने, कहानी, नाटक-मंचन, information-technology (computer/ audio-video based learning) आधारित शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई को रुचिकर बनाना और समग्र विकास सुनिश्चित करना;
  • साथ ही साथ प्रत्येक बच्चे की प्रगति का मूल्याँकन (evaluation) करना।

इस अभियान के सफल कार्यान्वन हेतु निम्नलिखित रूप से खर्च किया जाना है: 

  • शिक्षण/ सिखाने के संसाधनों (Teaching/Learning Materials) पर 500/- प्रति वर्ष प्रति बच्चे पर खर्च का प्रावधान। 
  • शिक्षक निर्देशिका (Teacher manuals) और दूसरे संसाधनों के लिए 150 रुपये प्रति अध्यापक खर्च का प्रावधान; और इस तरह लगभग 
  • प्रत्येक जिले में 10-20 लाख रुपये बच्चों की प्रगति का मूल्याँकन करने पर खर्च।

NIPUN भारत पहल को केंद्र सरकार की योजना “समग्र शिक्षा योजना” (Samagra Shiksha scheme) के support से लागू किया जाना है।

NIPUN भारत अभियान/ NIPUN भारत योजना (initiative) की शुरुआत  (NIPUN Bharat launch) and NIPUN Bharat Full Form

इस योजना को July 5, 2021 में शुरू किया गया तत्कालीन कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल, ‘निशंक’ शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) द्वारा। 

Note: 

श्री धर्मेंद्र प्रधान (Shri Dharmendra Pradhan) शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के वर्तमान कैबिनेट मंत्री हैं।

NIPUN भारत अभियान का कार्यान्वयन (Implementation of NIPUN Bharat)

  • ये अभियान शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत “Department of School, Education & Literacy” द्वारा संचालित किया जा रहा है। 
  • इस योजना को देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित राज्यों में 5 स्तरीय model द्वारा लागू किया जाना है। जो कि निम्न है। 
  • NISHTHA कार्यक्रम द्वारा पूर्व प्राथमिक से प्राथमिक ग्रेड में पढ़ाने वाले लगभग 25 लाख शिक्षकों को FLN पर इस वर्ष प्रशिक्षित किया जाएगा। 
  • विभिन्न stages में शिक्षा प्रदान करना – बालवाटिका कक्षा या pre-primary से शिक्षा को शुरू करना। 

क्या हमें OMICRON से डरने की जरुरत है? EDITORIAL

NIPUN भारत अभियान के परिकल्पित प्रभाव/ लाभ  

  •  Activity based learning: की सहायता से बच्चों का शिक्षा ग्रहण करना आसान हो जायगा 
  • सभी बच्चों को स्कूल ले जाया जाएगा, जिससे गरीब-वंचित (सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर) परिवार के बच्चों को भी शिक्षा मिलना संभव होगा। जब आधारभूत शिक्षा से बच्चे शिक्षित होते हैं तो समान और समावेशी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी बच्चों को मिलना सुनिश्चित होगी।
  • मूल्‍यांकन बच्चों के शिक्षा ग्रहण करने के परिणामों पर निर्भर होगा।
  • इसके परिणाम स्वरूप बच्चों के स्कूल छोड़ने की प्रवित्ति  कमी आएगी और बच्चे आगे शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित होंगे। प्राइमरी शिक्षा से उच्च प्राइमरी शिक्षा में जाने वाले विधार्थियो की दर  होगा। 
  • शिक्षकों की प्रशिक्षण (training) से वह और सशक्त होंगे; और इस तरह वो अपने विवेकानुसार बच्चों को पढ़ाने के तरीकों का बेहतर तरह से चुनाव कर सकते हैं।
  • बच्चे तेजी से सीखने की गति हासिल करेंगे जिसका बाद के जीवन के परिणामों और रोजगार पर सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। 

इस प्रकार निपुण भारत अपने स्कूलों, शिक्षकों, माता-पिता और समुदायों के साथ-साथ छात्रों को हर संभव तरीके से बच्चों की वास्तविक क्षमता को प्राप्त करने और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए परिकल्पित है।

We hope it helps you in making you aware about the NIPUN Bharat scheme. Thank you!

CDS कैसे बनते हैं यहाँ पढ़े 

ये ३ लोग आपको सफल होने से रोकते हैं