Free Content

Russia Ukraine Timeline I Know about #RussiaUkraineWar conflict step by step

Russia Ukraine Timeline I Know about #RussiaUkraineWar conflict step by step

Russia Ukraine Timeline I Know about #RussiaUkraineWar conflict step by step I World War 3 ?

1917 रूसी क्रांति या बोलशेविकों की क्रांति के बाद यूएसएसआर के उदय का मार्ग प्रशस्त हुआ। ज़ार के शासन की समाप्ति
1922 सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ का गठन: सोवियत रूस, सोवियत यूक्रेन, सोवियत बेलारूस और ट्रांसकेशियान एसएफएसआर के साथ यूएसएसआर (USSR) का गठन हुआ। इसके साथ ही अन्य राज्यों को भी यूएसएसआर में शामिल किया गया।
1991 यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर 24 अगस्त 1991 को खुद को एक स्वतंत्र राज्य घोषित किया, जब यूक्रेन के कम्युनिस्ट सुप्रीम सोवियत (संसद) ने घोषणा की कि यूक्रेन अब यूएसएसआर के कानूनों का पालन नहीं करेगा।
1991 सोवियत संघ का विघटन हुआ। 25 दिसंबर 1991 गोर्बाचेव ने पद से इस्तीफा दिया। अमेरिका ने स्वतंत्र सोवियत राष्ट्रों को मान्यता दी।
1994 यूक्रेन ने, सोवियत संघ से विरासत में प्राप्त परमाणु हथियारों को नष्ट करने के लिए जनवरी 1994 में बुडापेस्ट मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किये।
1996 1 जून 1996 को यूक्रेन ने लगभग 1900 परमाणु हथियार सोवियत संघ को नष्ट करने के लिए बापिस कर दिए और इस तरह से यूक्रेन गैर-परमाणु राष्ट्र बना।
1996 28/जून/1996 को यूक्रेन ने संविधान लागू किया।
2000 रूस में व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति बने।

Russia Ukraine Timeline

Russia Ukraine Timeline

Russia Ukraine Timeline

2002 यूक्रेन में विक्टर यानुकोविच (Viktor Yanukovych) यूक्रेन के प्रधानमन्त्री बने।
2004 यूक्रेन में चुनावों में भ्रष्टाचार और मतदाताओं को धमकाने की घटनाओं की वजह से  यूक्रेनवासियों ने orange क्रांति की । यह क्रांति सफल रही थी और जनवरी 2005 में  विक्टर युशूचेंको  (Viktor Yushchenko) को दोबारा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया द्वारा राष्ट्रपति चुना गया।
2008 जनवरी 2008 में, यूक्रेन ने बुखारेस्ट शिखर सम्मेलन में नाटो सदस्यता कार्य योजना (Membership Action Plan) में प्रवेश पर आगे कदम उठाने के लिए एक बयान पर हस्ताक्षर किए।
2012 फ़रवरी 2012 EU ने यूक्रेन को देश के भीतर “लोकतान्त्रिक स्वतंत्रता बढ़ाने, न्यायिक ढांचा मजबूत बनाने और साथ ही साथ विपक्ष की यूलिया टिमोशेनको (Yuliya Tymoshenko,) यूरी लुटसेनको (Yuriy Lutsenko) इत्यादि को जेल से रिहा करने की बात कही।
2013 फ़रवरी 2013 यूक्रेन की संसद “वरखोवना रादा (Verkhovna Rada)” के लॉग EU से जुडने के प्रयासों को गति देने के लिए EU की शर्तों को पूरी करने के लिए तैयार हो गए।
2013 सितम्बर 2013 में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बंदियों को रिहा करने का वादा पूरा किया, साथ ही साथ वरखोवना रादा के सभी सदस्य, नागरिकों को और ज्यादा (स्वतंत्रता) संवैधानिक अधिकार देने के लिए आशावान थे सिवाय communist पार्टी के सदस्यों के।
2013 नवंबर 2013 में वरखोवना रादा EU की सभी माँगों को पूरा करने में असमर्थ रहती है। उसके बाद उक्रेन की सरकार EU के मसौदे (agreement) को रद्द करते हुए रूस, युरोपियन यूनियन और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय व्यापार का नियम लाती है। लेकिन उसी दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने रूसी सरकार के भारी दवाब में आते हुए इस नियम को अस्वीकार कर दिया और मसौदे पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।

What is Vacuum Bomb?

Russia Ukraine Timeline

2013 इस घटना का पता चलते ही जनता द्वारा 26 नवंबर 2013 को यूक्रेन में “orange revolution” से ज्यादा बड़े स्तर पर जनता द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए जाते हैं। इनमें ना सिर्फ कई आम नागरिकों की जान जाती है, बल्कि पोलिसकर्मियों की भी हत्या हो जाती है। इन प्रदर्शनों को “यूरोमैदान क्रांति” और “revolution of dignity” भी कहा जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति यानुकोविच भाग कर रूस में शरण लेते हैं।
2014 फरवरी 2014 में राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को महाअभियोग की प्रक्रिया के द्वारा  हटा दिया जाता है। देश में दोबारा चुनाव करवाए जाते हैं और मई, 2014 में पेट्रो पोरोशेंको बहुमत से राष्ट्रपति चुने जाते हैं।
2014 रुसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर दवाब बनाने के उद्देश्य से यूक्रेन के दक्षिण में काला सागर में स्तिथ “क्रीमिया और सेवस्तोपोल” में  सेना भेज कर विवादास्पद  रेफेरण्डम द्वारा उस पर रुसी अधिपत्य स्थापित कर देते हैं।
2014 पहला MINSK समझौता: उक्रेन, रूस और OSCE के बीच किया गया एक समझौता है। मिन्स्क बेलारूस की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य चल रहे युद्ध को रोकना था।
2014 14 जून 2014: यूक्रेन और यूरोपियन यूनियन के बीच आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए, जो कि सितंबर 2017 से प्रभावी हुआ।
2015 द्वितीय MINSK समझौता (फ़रवरी, 2015): बेलारूस की राजधानी में हुए पहले समझौते से कोई परिणाम नहीं मिला और उसके बाद संशोधित नियमों के साथ दोबारा समझौता किया गया। इसमें कुछ मुख्य बातें निम्नलिखित हैं: युद्ध विराम, भारी हथियारों का प्रयोग नहीं करना, युद्ध बंदियों को रिहा करना, और उक्रेन में संवैधानिक सुधार करना, साथ ही डोंबास राज्य में स्वशासन वाली सरकार लाना, और नियंत्रण रेखा पर यूक्रेनी सेना का अधिकार स्थापित करना। यघपि इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गए लेकिन युद्ध विराम जैसी परिस्तिथियाँ धरातल पर नहीं आ सकी।

Russia Ukraine War UPSC Write Up

Russia Ukraine Timeline

2016 यूक्रेन, यूरोपीय संघ के साथ “गहरा और व्यापक मुक्त व्यापार क्षेत्र (Deep and Comprehensive Free Trade Area, DCFTA)” के साथ जुड़ गया, जो कि जून 2016 से प्रभावी था। अब यूक्रेनियन नागरिक यूरोप में वीज़ा मुक्त यात्रा 90 दिनों तक प्रत्येक 6 माह या 180 दिनों की अवधि में कर सकते थे।
2019 21 फरवरी 2019 को यूक्रेन ने यूरोपियन संघ और NATO में शामिल होने के लिए “यूक्रेन के संविधान” में जरूरी बदलाव किये।
2021 दिसंबर 2021 में, रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन से वार्ता की और रूस की सुरक्षा को हवाला देते हुए कहा की NATO की सेनाएँ कभी भी पूर्वी यूरोप या यूक्रेन की सीमा पर तैनात नहीं की जाएंगी।
2021 1 फ़रवरी 2022 तक 1,00,000 की संख्या में रुसी सैनिक यूक्रेन की सीमा पर तैनात कर दिए गए थे।
2022 21 फ़रवरी 2022 को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डोनेस्तक गणराज्य और लुहानस्क गणराज्य को आधिकारिक मान्यता दी।
2022 24 फ़रवरी 2022 को रुसी सेना द्वारा यूक्रेन पर हमला कर दिया गया है, और इस लेख के लिखे जाने तक युद्ध जारी है।
2022 28 फ़रवरी 2022 को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेन्सकी ने यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन कर दिया है ।
2022 8 मार्च, 2022: इस लेख के लिखे जाने तक रूसी और यूक्रेनियन सेना के बीच युद्धह विराम जैसी कोई स्तिथि नहीं बन पाई है। लाखों की सँख्या में नागरिक यूक्रेन की सीमा से लगे यूरोपीय देशों या फिर रूस पलायन कर चुके हैं। और यूक्रेन में रह रहे अन्य देशों के नागरिक या तो देश छोड़ चुके हैं या फिर  देश छोड़ने के लिए जूझ रहे हैं।

आत्मविश्वास की कमी? करिए सिर्फ ये चार चीज़े आज से ही

Can I become IAS Quiz?

Scores Max hacks UPSC Prelims 2022