Free Content

Important UPSC Terms I IAS Appointment I How Civil Servants are appointed 2022 ?

Important UPSC Terms, Appointment of IAS 2022

IAS Appointment , Probation , training ,these Important UPSC Terms every Aspirant must know

Term: Appointment

एक प्रशासनिक अधिकारी (IAS/IPS/IFS Officer)  की भर्ती कैसे होती है?

चरण 1: रिक्तियों की सँख्या का निर्धारण करना

रिक्तियों की सँख्या का निर्धारण करने हेतु आयोग (संघ लोक सेवा आयोग) और राज्य (उत्तर प्रदेश, मिजोरम, या दिल्ली, गोवा इत्यादि) के परामर्श से केंद्र सरकार द्वारा किसी विशेष रिक्ति या रिक्तियों की सँख्या को निर्धारित किया जाता है।

चरण 2: योग्य उम्मीदवारों को सूचित किया जाना।

  • इसके बाद इन रिक्ति या रिक्तियों पर योग्य भारतीय नागरिकों को ही आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। 
  • पदोन्नति के लिए योग्य “राज्य लोक सेवा” से जुड़े हुए अधिकारियों की जानकारी को इकठ्ठा करना। इत्यादि।  
Important UPSC Terms, Appointment of IAS 2022

Important UPSC Terms, Appointment of IAS 2022

चरण 3: चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया निम्न तरह की हो सकती है –

  • अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा:

इसके बाद चयन प्रक्रिया (लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (interview)) में सफल अभ्यर्थियों को तय की गयी रिक्तियों पर training के लिए नियुक्त किया जाता है।

upsc IAS में apply करने का सही तरीका 

  • Direct Recruit or Promotion आधारित चयन प्रक्रिया: Important UPSC Terms, IAS Appointment 2022

योग्य “राज्य लोक सेवा” से जुड़े हुए अधिकारियों का मूल्याँकन करना और चयन करना। 

चरण 4: Training :Important UPSC Terms, IAS Appointment 2022

प्रतियोगी परीक्षा द्वारा या पदोन्नति प्रक्रिया में चयनित सफल अभ्यर्थियों को “लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA)” मंसूरी या ‘सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद (SVPNPA)’ में probationary training दी जाती है।

Free UPSC IAS Material here

चरण 5: Appointment 

उपरोक्त प्रक्रिया के बाद योग्य अधिकारियों (Officer Trainee) को विभिन्न मानकों के आधार पर service के लिए “योग्य” या “अयोग्य” घोषित किया जाता है। जैसे:-

  • सम्मिलित प्रपत्रों (submitted documents) के सफलता पूर्वक सत्यापन होना।
  • Training  के दौरान व्यवहार या कार्य-स्थल पर किसी तरह की विसंगति (या भ्रष्टाचार) में लिप्त नहीं पाया जाना।
  • Training के दौरान foundation course को तय किये मानकों के अनुसार पूरा करना इत्यादि। 

किसी अभ्यर्थी के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफल होना या पदोन्नति के लिए योग्य होना ही IAS/ IPS/ IFS Officer बनने के आधार नहीं होते हैं, आपको training के दौरान भी तय किए मानकों पर सफल होने की अपेक्षा की जाती है, अन्यथा किसी भी officer trainee की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।

Training program में सफल अधिकारियों को ही qualified की संज्ञा दी जाती है, और उनके द्वारा चयनित cadre में कार्य करने के नियुक्त किया जाता है। 

इस तरह appointment की प्रक्रिया सम्पूर्ण होती है, और एक उम्मीदवार अंतिम रूप से “service” में सम्मिलित किया जाता है।

Important UPSC Terms, IAS Appointment 2022

Check your IAS Potential Quiz

 IAS Mindset Videos

Related Posts